ईराक की राजधानी बग़दाद में पाँच बम धमाकों में 12 लोग शहीद हो गए हैं। बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले बम हमलों में, जिनमें शिया बस्तियों को निशाना बनाया गया था, 12 लोग शहीद हो गए हैं। यह धमाके आज बग़दाद के विभिन्न इलाक़ों में हुए जिसमें बहुत से लोग घायल भी हुए हैं और बड़े पैमाने पर माली नुक़सान भी हुआ है। यह ऐसी स्थिति में है कि सलाहुद्दीन प्रदेश के सुरक्षा सूत्रों नें सामरा के धमाकों में मरने वालों की संख्या 73 बताई है। इन सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि कल सामरा आतंकवादियों की झड़प में 52 लोग गायल हो गए और 32 गाड़ियां भी जल कर राख हो गईं। मरने और घायल होने वालों में से ज़्यादातर का सम्बंध अल अम्बार के शरणार्थियों से है जो स्थानीय काउंसिल से सरकारी मदद लेने गए थे।
6 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 511894
ईराक की राजधानी बग़दाद में पाँच बम धमाकों में 12 लोग शहीद हो गए हैं। बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले बम हमलों में, जिनमें शिया बस्तियों को निशाना बनाया गया था, 12 लोग शहीद हो गए हैं।